Sidhi news:सीधी में दिव्यांग छात्रों का प्रेरणादायी एक्सपोजर भ्रमण सम्पन्न

Sidhi news:परसिली रिसॉर्ट में विद्यार्थियों ने लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद

एक्सपोजर विजिट से बढ़ा आत्मविश्वास और उत्साह

Sidhi news:जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह के निर्देशन एवं एडीपीसी श्री ओशो उत्सव के मार्गदर्शन में शासकीय हाईस्कूल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दिव्यांग छात्रों का एक्सपोजर भ्रमण 15 मार्च को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह एक्सपोजर भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसके माध्यम से उन्हें विद्यालयीन वातावरण से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन के अनुभव प्राप्त करने, नए परिवेश को समझने तथा अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का अवसर मिला।

Sidhi news:कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश पर्यटन के प्रसिद्ध परसिली रिसॉर्ट का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर सीधी जिले के सभी विकासखंडों से दिव्यांग छात्र उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी छात्र अपने मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ पीएम श्री विद्यालय चमराडोल में एकत्रित हुए, जहां प्रारंभ में परिचय सत्र आयोजित किया गया।

परिचय सत्र में प्राचार्य अशोक तिवारी द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी गीत “जीना है तो हंस कर जियो” ने विद्यार्थियों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, वहीं प्रिया शुक्ला के मधुर गीत ने सभी को आनंदित किया।

Sidhi news:इसके उपरांत छात्र परसिली रिसॉर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। पार्क में झूलों का आनंद लेते हुए छात्र अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। भ्रमण के पश्चात सभी छात्र पुनः चमराडोल लौटे, जहां उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

Sidhi news:यह सम्पूर्ण कार्यक्रम एपीसी रमसा डॉ. सुजीत मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य अशोक तिवारी, राजकुमार सिंह, कृष्ण गिरि, शैलेन्द्र सिंह (पथरौला), बालेन्दु शेखर दुबे, पुष्पराज सिंह, रामअनुग्रह मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, रचना टांडिया, प्रिया शुक्ला एवं स्पेशल एजुकेटर्स का विशेष योगदान रहा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button