Sidhi news:अमिलिया पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग बालिका को मंदसौर से किया बरामद, आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में अमिलिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग अपहृता को जिला मंदसौर से सुरक्षित बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

​परिजनों द्वारा थाना अमिलिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर गहन विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस कार्रवाई एवं पूछताछ में खुलासा

​Sidhi news:मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में गठित विशेष टीम और सायबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बालिका की लोकेशन जिला मंदसौर के थाना श्यामगढ़ क्षेत्र में ट्रैक की।

​पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। दस्तयाब होने के उपरांत बालिका ने पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिका

​निरीक्षक राकेश बैस (थाना प्रभारी अमिलिया)
​सउनि उग्रभान मिश्रा,प्र.आर. लोकेन्द्र सिंह,महिला आर. संगीता बैस,सायबर सेल टीम सीधी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button