Sidhi news:कैमोर मूड़ा पहाड़ पर पलटा गिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्राली, बड़ा हादसा टला, घंटों जाम से जूझते रहे लोग

Sidhi news:सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमोर मूड़ा पहाड़ पर रविवार 08 मार्च 2026 को शाम लगभग 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पिपराही से अमिलिया की ओर गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गया।

ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही सड़क पर गिट्टी फैल गई, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sidhi news:घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया और फैली हुई गिट्टी को भी साफ कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों और संकरे पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button