Sidhi news:खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, तीन वाहनों से रेत जब्त, प्रकरण दर्ज

Sidhi news:सीधी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जांच कार्रवाई की गई।

प्रभारी खनि निरीक्षक शिशिर यादव एवं देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में खनिज दल ने बहरी, सिहावल तथा चुरहट तहसील के क्षेत्रों में जांच की।

Sidhi news:जांच के दौरान रात्रि लगभग 12 बजे ग्राम मयापुर, तहसील बहरी में एक संभावित अवैध रेत भंडारण स्थल के निकट बिना नंबर के हाइवा (चेसिस क्रमांक MAT56700593A01484) को जांच हेतु रोका गया। खनिज रेत से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालक राघवेश दीक्षित पिता लखेश्वरी दीक्षित निवासी वार्ड 3, डढ़िया, मौहार, जिला सीधी के कब्जे से वाहन सहित रेत जब्त कर वाहन को सुरक्षार्थ थाना प्रभारी पुलिस थाना बहरी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

इसी प्रकार ग्राम कोल्हूडीह, तहसील चुरहट में खनिज रेत का अनाधिकृत परिवहन करते पाए गए बिना नंबर के टाटा 1216 (चेसिस क्रमांक MAT767317R7K1735) को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक भोला प्रसाद यादव पिता फदाली यादव निवासी ग्राम मुर्दाडीह ने रेत को मौके पर ही पलटकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

साथ ही उसी क्षेत्र से एक अन्य बिना नंबर के टाटा 407 (चेसिस क्रमांक MAT505351HB007474) को रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन चालक संजू यादव पिता गुड्डू यादव निवासी ग्राम कोल्हूडीह, तहसील चुरहट के कब्जे से वाहन सहित खनिज जब्त किया गया। दोनों वाहनों को सुरक्षार्थ थाना प्रभारी कमर्जी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।

Sidhi news:संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिना नंबर वाहनों का उपयोग कर खनिज परिवहन करने के मामले में संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई के लिए जिला परिवहन अधिकारी सीधी को भी पृथक से पत्र भेजा जाएगा।

कलेक्टर सीधी के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button