Sidhi news:सीधी: संकल्प से समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की सुनी समस्याएं

Sidhi news:नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित संकल्प से समाधान अभियान शिविर का जिला कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों से कलेक्टर ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

Sidhi news:निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सोमवंशी ने वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए स्वयं भोजन का स्वाद चखा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण आहार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

सीधी कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए।

Sidhi news:इस अवसर पर एसडीएम गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

 

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button