Sidhi news:अपराधियों की खैर नहीं: सीधी पुलिस की ‘स्ट्राइक’ से कांपे बदमाश, एक ही रात में 65 वारंटी गिरफ्तार

FB IMG 1773073958096 768x763 1 News E 7 Live

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरे जिले में चला ‘कॉम्बिंग गश्त’ का महाभियान; गुंडा-बदमाशों के ठिकानों पर दी गई ताबड़तोड़ दबिश

Sidhi news:जिले में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन में सीधी पुलिस ने बीती रात “विशेष कॉम्बिंग गश्त” अभियान चलाकर बड़ी सफलता अर्जित की है। जिले के चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल ने रात भर चली इस कार्रवाई में कुल 65 वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

एक साथ दी गई दबिश

Sidhi news:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं जिले के समस्त अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ शहरी और दुर्गम ग्रामीण इलाकों में एक साथ धावा बोला। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

अभियान के प्रमुख आंकड़े

65 वारंटियों की गिरफ्तारी-: पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए 17 स्थायी वारंटियों और 48 गिरफ्तारी वारंटियों को दबोचा। ये अपराधी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे।

बदमाशों की कुंडली खंगाली

अभियान के दौरान पुलिस ने 55 गुंडा बदमाशों और 31 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर औचक दबिश दी। उनकी वर्तमान गतिविधियों की सूक्ष्मता से जांच की गई और उन्हें सख्त लहजे में हिदायत दी गई कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

*सघन चेकिंग अभियान:* गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड और होटलों की तलाशी ली गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों की कड़ाई से चेकिंग की गई।

आमजन में सुरक्षा, अपराधियों में भय

Sidhi news:दबिश के साथ-साथ पुलिस बल ने रिहायशी इलाकों में पैदल गश्त (Foot Patrolling) की। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अटूट भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस सक्रियता से जहां आमजन ने राहत की सांस ली है, वहीं आपराधिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

सीधी जिला पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमारी यह ‘कॉम्बिंग गश्त’ अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की दिशा में एक निरंतर प्रक्रिया है। समाज की शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह कड़ा रुख भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।”

— श्री संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button