Sidhi news:प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल सीधी का किया निरीक्षण

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को दी जानकारी

sidhi news:म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे, श्री सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, श्री मृदुल लटौरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, श्री मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी, द्वारा दिनांक 24.03.2026 को जिला जेल सीधी में विधिक जागरूकता शिविर के साथ जिला जेल सीधी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने प्रत्येक बैरक में जाकर दोषसिद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी सजा अवधि की जानकारी ली। जॉंच में यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बंदी सजा अवधि पूर्ण होने के पश्चात जेल में निरूद्ध नहीं है।

Sidhi news:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल की किचन में भोजन व्यवस्था, खाने और बंदियों के लिए उपयोग में लाए जा रहे अनाज की गुणवता, अस्पताल, व्हीसी कक्ष, एवं मुलाकात कक्ष, इत्यादि का पृथक पृथक निरीक्षण कर सूक्ष्म जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत सभी बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं व प्रकरणों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में वांछित सुधार के लिए जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया।

शिविर के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री मृदुल लटौरिया द्वारा प्रत्येक बंदी से उनके प्रकरण, अपील एवं अधिवक्ता उपलब्धता की जानकारी ली गई। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि अधिवक्ता न होने की स्थिति में बंदी विधिक सेवा के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है, जिससे कि कोई भी बंदी अधिवक्ता के अभाव में न्याय से वंचित न रहे।

Sidhi news:जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा विधिक सहायता, विधिक सलाह, बंदियों के अधिकार एवं प्लीबार्गेनिंग योजना के संबंध में बंदियों को जानकारी दी। साथ ही बंदी जेल से ही विधिक सहायता से अधिवक्ता निःशुल्क ले सकते है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button