Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने राज्य स्तरीय शिविर में किया प्रतिनिधित्व

FB IMG 1773667437868 News E 7 Live

Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के छात्र खिलेश्वर साकेत एवं शिवम गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय शिविर में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। यह शिविर 8 मार्च से 14 मार्च तक चित्रकूट में आयोजित किया गया था।

Sidhi news:शिविर पूर्ण कर वापस लौटने पर महाविद्यालय में उनका स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने दोनों स्वयंसेवकों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

Sidhi news:प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस प्रकार के शिविरों से छात्र-छात्राओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का विकास होता है, जो वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है।

Sidhi news:इस अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार सोनी, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गंगा देवी बैरागी, प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणा सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. उमाकांत साहू तथा समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रेया शर्मा उपस्थित रहे.

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button