Sidhi news:भूकंप व आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sidhi news:राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूकंप एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय एवं एसडीएम राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में तथा नोडल अधिकारी एल. बी. कोल के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी द्वारा दिया गया।

Sidhi news:प्रशिक्षण में आपदा एवं आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी, भूकंप के कारण, प्रभाव एवं बचाव उपाय, भूकंप के दौरान एवं बाद की सावधानियां तथा आग से सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। साथ ही आवश्यक उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एस. नेताम, प्रो. आई.पी. प्रजापति, एनसीसी प्रभारी प्रो. उमाकांत सहित होमगार्ड, एसडीईआरएफ, कलेक्ट्रेट एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गीतांजलि जन कल्याण समिति के रविशंकर मिश्र एवं जिला आपदा प्रबंधन शाखा से रामबली पनिका ने भी सहभागिता की।

कार्यशाला में एनसीसी, एनजीओ, एसडीईआरएफ, जिला होमगार्ड तथा महाविद्यालय के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई तथा स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Sidhi news:प्रशिक्षण के समापन अवसर पर रविशंकर मिश्र द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एल.बी. कोल एवं प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इसे सफल बनाया तथा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button