Sidhi news:मझौली पुलिस की तत्परता से सुरक्षित दस्तयाब हुए दो लापता नाबालिग

संवाददाता अनिल शर्मा


sidhi news:पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

​ थाना मझौली अंतर्गत क्षेत्र के निवासी दो महिलाओं ने थाने में सूचना दी कि उनके नाबालिग पुत्र सुबह करीब 09:00 बजे घर के पास खेलते समय पास के खेत में चले गए थे। खेत में चना की फसल उखाड़ने की बात पर बड़े-बुजुर्गों द्वारा डांटे जाने के कारण दोनों बच्चे डर गए और वहां से कहीं चले गए।
​काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहाँ पता करने के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने थाना मझौली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला कायम कर तलाश शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Sidhi news:​थाना प्रभारी मझौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दी और स्थानीय स्तर पर सूचनाएं संकलित कीं। पुलिस की तत्परता और प्रभावी खोजबीन के परिणामस्वरूप यह जानकारी प्राप्त हुई कि बच्चे डर के कारण अपने मामा के घर चले गए थे।
​मझौली पुलिस ने बिना समय गवाए बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं काउंसलिंग के उपरांत उन्हें सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

Sidhi news:इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सूचना प्राप्त होते ही संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button