अवैध सागौन पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला,दो घायल…

अवैध सागौन पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला,दो घायल…

मध्य प्रदेश: विदिशा के शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कोलुआ के पास ग्राम छापर में अवैध सागौन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर लकड़ी चोरों ने लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता अमलतास के नेतृत्व में टीम ने मौके से करीब एक ट्रॉली कीमती सागौन बरामद की थी। कार्रवाई से बौखलाए आरोपियों ने टीम को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। घायल वनरक्षक चंद्रभान विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि राम रुचि शर्मा का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद रेंजर ने शमशाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button