आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर एमपी सरकार ने किया जारी

आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर एमपी सरकार ने किया जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे वर्तमान संघर्ष की स्थिति के दृष्टिगत राज्य के नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके लिए वल्लभ भवन भोपाल तथा मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में 24 घंटे एवं सात दिवस संचालित कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। प्रभावित क्षेत्र में मध्यप्रदेश के किसी नागरिक के साथ किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, दुर्घटना अथवा अन्य किसी आकस्मिक आवश्यकताओं के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर्स पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्राप्त प्रकरणों में भारत सरकार एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

वल्लभ भवन भोपाल स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0755-2708055 एवं 2708059 है, जबकि व्हाट्सएप नंबर 7648862100 तथा ईमेल संपर्क एसडीईआरएफ डॉट व्हीबीएसआर एट जीमेल डॉट कॉम है। इसी तरह मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 011-26772005, व्हाट्सएम नंबर 9818963273 तथा ईमेल संपर्क एमपी हेल्पडेस्क गल्फ एट जीमेल डॉट काम है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button