उमरिया से पाली तक एल्डरमैन नियुक्त, स्थानीय राजनीति में हलचल


उमरिया से पाली तक एल्डरमैन नियुक्त, स्थानीय राजनीति में हलचल
उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उमरिया जिले की विभिन्न नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के लिए एल्डरमैन (नामांकित पार्षदों) की नई सूची जारी कर दी है। भोपाल मंत्रालय से 29 मार्च 2026 को जारी इस आदेश के बाद स्थानीय नगरीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
इस अधिसूचना के तहत नगर परिषद नौरोजाबाद, चंदिया, मानपुर, नगर पालिका उमरिया और नगर पालिका परिषद पाली में कुल मिलाकर कई नए चेहरों को पार्षद के रूप में नामांकित किया गया है। इनका कार्यकाल वर्तमान परिषद के साथ सहविस्तारी रहेगा या फिर राज्य शासन के अगले आदेश तक प्रभावी होगा।
नगर पालिका उमरिया में रश्मि द्विवेदी, दिवाकर सिंह, हेमलता राय, सुनील खटीक, नरेन्द्र बगरिया और उमा बाई परस्ते को मौका मिला है। इन नामों के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की चर्चा शुरू हो गई है।
नगर परिषद नौरोजाबाद में झाला नरेश पटेल, गणेश सिंह, डॉ. शिवनारायण गौतम और तीर्थबती कोल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंदिया में संजय यादव, राजकुमारी तिवारी, राकेश वर्मा और गोविंद कोल को नामांकित किया गया है।
मानपुर में हरीश विश्वकर्मा, रसिक खंडेलवाल और रामनिधि शुक्ला को शामिल किया गया है। नगर पालिका उमरिया में रश्मि द्विवेदी, दिवाकर सिंह, हेमलता राय, सुनील खटीक, नरेंद्र बगरिया और उमा बाई परस्ते को पार्षद बनाया गया है।
चंदिया नगर परिषद में संजय यादव, राजकुमारी तिवारी, राकेश वर्मा और गोविन्द कोल को जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इन नामों से परिषद की कार्यशैली में नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा पाली नगर पालिका परिषद में प्रदीप सोनी, कामता विश्वकर्मा, सुधीर मोटवानी, वंदना यादव, सुशांत सक्सेना और कमल सिंह को एल्डरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस सूची के जारी होते ही स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई नए चेहरों को मौका मिलने से जहां संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का इनाम माना जा रहा है, वहीं कुछ नामों को लेकर अंदरखाने नाराजगी भी देखी जा रही है।
कुल मिलाकर, यह नियुक्तियां आने वाले समय में नगरीय निकायों के कामकाज और स्थानीय राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
