कम बेश,बिना छड और दस एक के मशाला से बनाई जा रही पुल, ग्रामीणों ने किया वीडियो वायरल

कम बेश,बिना छड और दस एक के मशाला से बनाई जा रही पुल, ग्रामीणों ने किया वीडियो वायरल
अमित श्रीवास्तव कुसमी।
जनपद पंचायत कुसमी अक्सर कुछ ना कुछ मामलों के लिए लेकर सुर्खियों में बना रहता है इस बार ग्राम पंचायत ठाडीपाथर का एक मामला सामने निकल कर आया है जहां पुल की गुणवत्ता में देख ग्रामीणों ने वीडियो वनाकर वीडियो वायरल कर कार्यवाही की मांग की है।
मामले की जानकारी ठाडीपाथर निवासी कमल नारायण सिंह राम अवतार सिंह एवं तिलक राज सिंह ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रघुवीर सिंह के घर के पास करीब ₹5लाख तक की लागत की पुल ठेकेदार के द्वारा बनाई जा रही है। जिसमे घटिया सामग्री का उपयोग करके पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है और ग्रामीणो ने बताया कि 10 एक के मसाला से पुल का निर्माण किया जा रहा है।जिस जगह पर पुल बनाई जा रही है उसका बेस नहीं खोदा गया है महान नदी से रेत चोरी करके पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है,पुल में विना छड के पुल बनाई जा रही है।और पुल की पंखी पुराने पुल से जोड़कर बड़ी की गई है।सूचना का बोर्ड नहीं लगा है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने खराब पुल बनने को लेकर नाराजगी व्यक्ति की और बीडियो बनाई और वायरल कर जांच की मांग कर रहे हैं।
जैसे ही मामले के संबंध में जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा से बात हुई उन्होंने बताया कि मैं तत्काल कार्य में रोक के लिए बोलता हूं जब इंजीनियर वहां पर खड़े होंगे तभी कार्य चालू किया जाएगा,विधिवत जांच की जायेगी।
ज्ञानेंद्र मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसमी
