कारूभारत में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें,4 घायल, 2 की हालत गंभीर

20260405 182458 News E 7 Live

कारूभारत में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें,4 घायल, 2 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल सीधी में चल रहा इलाज

एमपी के सीधी जिले के कारूभारत क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जिला अस्पताल सीधी में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डेम्हा निवासी संजय सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से सीधी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर सुनीता साहू और शैलेंद्र साहू सवार थे, से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं।

यह घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण रामाराम सिंह ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के EMT आकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया।

जहा सीधी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को मामूली चोट होने के कारण छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संजय सिंह और एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात घायल बेहोशी की हालत में है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं अब अस्पताल चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत (आवेदन) प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की जांच शुरू कर मामला दर्ज किया जाएगा।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button