कैमोर मूड़ा पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, बोलेरो को बचाने में पलटा गिट्टी से लदा ट्रैक्टर, चालक घायल

कैमोर मूड़ा पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, बोलेरो को बचाने में पलटा गिट्टी से लदा ट्रैक्टर, चालक घायल

एमपी के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमोर मूड़ा पहाड़ पर मंगलवार 8 मार्च 2026 की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शाम करीब 4 बजे पिपराही से अमिलिया की ओर गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया।

सडक पर ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें लदी गिट्टी पूरी सड़क पर फैल गई। सड़क पर गिट्टी फैलने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वही घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक नाना पटेल घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सड़क पर पलटे ट्रैक्टर को हटवाया और फैली हुई गिट्टी को भी साफ कराया। काफी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैमोर मूड़ा पहाड़ का यह मार्ग संकरा और घुमावदार है, जहां तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सावधानी बरतने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण कराने की मांग भी की है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी अमिलिया थाना पुलिस को भेज दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button