ट्रांसफर के बाद भी नहीं छोड़ रहा कर्मचारी अपनी जगह,जाने पूरा मामला

IMG 20260330 WA0020 News E 7 Live

एसडीएम ने लापरवाह प्रवाचक को किया स्थानांतरित

आदेश जारी होने के कई हप्तों बाद भी प्रवाचक नहीं छोड़ रहा तहसील मुख्यालय

मझौली

जिले के तहसील मुख्यालय मझौली में प्रवाचक के रूप में लंबे समय से कार्य कर रहे सुरेंद्र कुमार द्विवेदी को लापरवाही एवं उदासीनता के चलते उपखंड अधिकारी मझौली के द्वारा आदेश दिनांक 17 मार्च 2026 के तहत प्रवाचक के कार्यों से पृथक करते हुए तहसील मड़वास में संबद्ध किए जाने का आदेश जारी किया गया है लेकिन आदेश जारी होने के हप्तों बाद भी आरोपित प्रवाचक तहसील मुख्यालय मझौली में ही कार्यरत है।

जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय उपखंड अधिकारी मझौली के आदेश क्रमांक 232/प्रवा/2026 दिनांक 17 मार्च 2025 न्यायालय उपखंड अधिकारी के प्रकरण क्रमांक 102 अपील 2020-21 कुसुमवती बैश बनाम मु हेमकली तिवारी वगैरा सा ताला के निराकरण हेतु तहसीलदार तहसील मझौली को 2023 से 2026 के मध्य कई दिनांक में एवं प्रकरण क्रमांक 132 अपील 2020-21 बिहारी यादव वगैरा बनाम सूर्य दीन बगैरा सा नौढ़िया के निराकरण हेतु तहसीलदार मझौली को वर्ष 2022 से 2025 के मध्य कई दिनांक में पत्र प्रेषित किए जाने के बावजूद अपीलाधीन मूल प्रकरण उपलब्ध नहीं कराने से प्रचलित अपील प्रकरण 5 वर्ष से ऊपर कालावधि में प्रचलित है।

आयुक्त रीवा संभाग द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय सीधी में आयोजित बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के समीक्षा के दौरान अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए 5 वर्ष से कलावधि से अधिक के प्रकरण को तत्परता से निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त अपील प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से कार्यालयीन पत्र क्रमांक 230/ प्रवा/ 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 द्वारा तहसीलदार मझौली के प्रकरण क्र 521/अ –74/ 2019-20 आदेश दिनांक 24.12.2020 के मूल प्रकरण उपलब्ध कराए जाने बावत प्रेषित पत्र को सुरेंद्र कुमार द्विवेदी प्रवाचक तहसीलदार तहसील मझौली द्वारा लेने से इनकार किया गया तथा वांछित प्रकरण भी नहीं उपलब्ध कराए गए।

श्री द्विवेदी के उक्त कृत्य से स्पष्ट है कि वह प्रवाचक पदीय दायित्व के निर्वहन के प्रति अक्षम एवं उदासीन हैं।अतः सुरेंद्र कुमार द्विवेदी स्थाई कर्मी तहसील मझौली को प्रवाचक तहसीलदार मझौली के कार्यों से पृथक करते हुए तहसील मड़वास में संबद्ध किए जाने एवं रोहित कुमार मांझी सहा वर्ग 03 को प्रवाचक तहसीलदार मझौली के पदीय दायित्व के निर्वहन हेतु आदेशित किया गया है।

पहले भी कई तबादले करा चुका है निरस्त

सम्बन्धित प्रवाचक को इसके पहले भी कई बार लापरवाही करने पर दूसरी जगह स्थानांतरण किया जा चुका है लेकिन अपने सेटिंग के दम पर वह आज भी मझौली तहसील में कब्जा जमाए हुए है अब देखना दिलचष्प होगा की नवागत जिला कलेक्टर ऐसे मामलों पर क्या कार्यवाही करते हैं।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button