तरुणा सिंह चौहान को मिली पीएचडी की उपाधि

20260324 151926 News E 7 Live

तरुणा सिंह चौहान को मिली पीएचडी की उपाधि

सीधी। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू की बड़ी सुपुत्री अंग्रेजी विषय की शोधार्थी तरुणा सिंह चौहान को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

मऊगंज महाविद्यालय में पदस्थ डॉ तरुणा सिंह चौहान ने क्रॉस कल्चरल कन्शियसनेस इन द सेलेक्टेड वर्क्स ऑफ़ उर्वशी बुतलिया अ स्टडी विषय पर शोधकार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह , विभागाध्यक्ष , पीएम श्री शासकीय संजय गांधी स्मृति स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीधी के मार्गदर्शन में पूर्ण किए। पीएचडी में सफलता मिलने के पश्चात डॉक्टर तरुणा सिंह चौहान ने विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनिल सिंह, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के प्राध्यापको के प्रति आभार व्यापित किया है।

प्राध्यापक तरुणा सिंह चौहान को पीएचडी की उपाधि मिलने पर माता श्रीमती सरोज सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसाई चाचा योगेंद्र सिंह चौहान शहब्बू, आरएसएस के विभाग संचालक पुष्पराज सिंह परिहार, डॉक्टर सरसिज सिंह परिहार, धीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे सहित विश्वविद्यालय परिवार एवं सहयोगी ईस्ट मित्रों ने बधाई दी है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button