दूसरी महिला कलेक्टर होगी शीला दाहिमा


दूसरी महिला कलेक्टर होगी शीला दाहिमा
मध्य प्रदेश शासन के अधीन सहकारिता विभाग में उप सचिव का दायित्व संभाल रही सुश्री शीला दाहिमा आईएएस प्रतिभा पाल के बाद श्योपुर जिले की दूसरी महिला डीएम बनी है।
आईएएस अफसरों के तबादले का यह आदेश कुछ देर पहले
जारी हुआं है।
13 जुलाई 1975 को जन्मी शीला दाहिमा 2015 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। और मध्य प्रदेश कैडर में तैनात है। उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है वर्तमान में वह मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। जो उन्होंने 29 जनवरी 2024 को संभाला था।
