पनवार सेंगरान में गौवंशों की दर्दनाक मौत,10 गायों ने भूख-प्यास से तोड़ा दम, 40 को छुड़ाया गया,प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

20260325 141502 News E 7 Live

पनवार सेंगरान में गौवंशों की दर्दनाक मौत,10 गायों ने भूख-प्यास से तोड़ा दम, 40 को छुड़ाया गया,प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

एमपी के सीधी जिले के ग्राम पंचायत पनवार सेंगरान से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां अस्थायी बाड़े में बंद 10 गायों की भूख और प्यास के कारण दर्दनाक मौत हो गई। जहा इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले की जानकारी मिलते ही शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे और गौरक्षा दल के केशव मिश्रा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहा उन्होंने बाड़े में बंद करीब 40 गौवंशों को मुक्त कराया और मृत 10 गायों के शवों को विधिवत मिट्टी में दफन करवाया।

वही विवेक पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए अस्थायी बाड़े में आवारा मवेशियों को कैद कर रखा गया था, लेकिन उनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखकर दंग रह गए। उनका कहना है कि यह सीधी लापरवाही का मामला है।

जहा अब ग्रामीण राधेश्याम कोल ने बताया कि मवेशी पिछले 15 दिनों से बाड़े में बंद थे और खुले आसमान के नीचे तेज धूप में तड़प रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार पंचायत सचिव और जिम्मेदार लोगों को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते ये मौतें हुईं।

वही दूसरी ओर, ग्राम पंचायत सचिव इंदु सिंह ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए इसे झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

जहा इस घटना को लेकर जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी नहीं थी। अब सचिव को नोटिस जारी किया जाएगा और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button