परमहंस बरचर आश्रम मे विशाल भंडारा कल 22 फरवरी को

परमहंस बरचर आश्रम मे विशाल भंडारा कल 22 फरवरी को

सीधी जिले से 50 किलोमीटर की दूरी पर सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल परमहंस आश्रम बरचर मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल वार्षिक भंडारा कल 22 फरवरी शुक्ल पक्ष पंचमी (रविवार ) को परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के सानिध्य मे सम्पन्न होगा। जहाँ भक्तों द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है स्वामी जी भी शुक्रवार 20 फरवरी को शक्तेषगढ़ आश्रम से हेलीकाप्टर से बरचर आश्रम पहुंच चुके हैं जिनकी मौजूदगी मे भंडारे का आयोजन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहेगा।

भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के एवं पूज्य स्वामी जी का दर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़,उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों से भारी संख्या मे भक्तजन पहुंचते हैं जो स्वामी जी का दर्शन करके प्रसाद ग्रहण करते हैं सांथ ही भंडारे के सांथ -सांथ दिन भर आश्रम के संत जनो द्वारा प्रवचन भी किया जाता हैं।

भक्तजनो को प्रवचन का रसपान करने को भी मिलता है पंगत की व्यवस्था, प्रवचन स्थल की व्यवस्था श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो भक्तजनो द्वारा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं वहीं सुरक्षा की दृष्टि कई थानो के पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहेंगे।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button