पिकअप और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत,दोनों ड्राइवर की हालत गंभीर

पिकअप और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत,दोनों ड्राइवर की हालत गंभीर

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के रीठी रोड पर देव डोगरा वेयरहाउस के पास दोपहर को दो वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोट आई है। जिनको जिला अस्पताल भेजा गया।जानकारी के अनुसार बुधवार कटनी रीठी मार्ग पर देवडोंगरा के पास दोपहर को पिकअप वाहन और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक की हालत अधिक गंभीर है।दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं घटना के बाद कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों को सड़क से अलग कराया है और जांच कर रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button