बस से उतरते समय हादसा,युवक की मौत, जाने पूरा मामला

बस से उतरते समय हादसा, युवक की मौत

रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेगुरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बस से उतरते समय एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कईथी ककरैला निवासी लल्लू प्रसाद कहार (पिता बैजनाथ कहार) पूजा बस से यात्रा कर रहे थे। नेगुरा गांव के पास बस से उतरते समय ड्राइवर की कथित लापरवाही के कारण बस का फाटक अचानक बंद हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पूजा बस को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button