मऊगंज के पिपराही में भीषण सड़क हादसा, कार ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत

मऊगंज के पिपराही में भीषण सड़क हादसा, कार ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत

हनुमना थाना क्षेत्र के पीपराही गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोपहर करीब 3 बजे बनारस निवासी राजेश यादव (उम्र 45 वर्ष) अपने एक साथी के साथ निजी काम से चितरंगी, सीधी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीपराही के पास गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर सामने से आ गया और दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार (UP 65 BW 9951) के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कार चालक राजेश यादव और उनके साथ मौजूद साथी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस व डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को सिर और नाक में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। समय रहते मदद मिल जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button