मझौली में दो कोटेदारो पर हुई कार्यवाही, गिरी गाज

IMG 20260404 WA0046 News E 7 Live

मझौली में दो विक्रेताओं पर कार्यवाही की गिरी गाज।

अमित श्रीवास्तव कुसमी

सीधी जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा मझौली ब्लाक में उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया जहां विक्रेताओं की शिकायते प्राप्त हुई थी जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा जांच के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिया गया था‌।

मामले पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मझौली के द्वारा प्रारंभिक जांच की गई जिस पर नारों एवं देवरी दुकान के विक्रेताओ द्वारा वितरण प्रणाली पर लापरवाही करना पाये जाने पर प्रथम दृष्टिया दोषी पाया गया।

जिसका प्रतिवेदन के आधार पर सीईओ सहकारिता के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान नारों के विक्रेता वीर बहादुर सिंह पिता बांकेलाल सिंह को खाद्यान वितरण प्रणाली से हटाकर शासकीय उचित मूल्य दुकान गिजवार के विक्रेता अमृत लाल गौतम पिता रोहित प्रसाद गौतम को नारों दुकान का प्रभार आगामी आदेश तक के लिये सौंपा गया है।

इसी तरह शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी के विक्रेता सुरेश प्रसाद शुक्ला को भी वितरण प्रणाली से हटाकर शासकीय उचित मूल्य दुकान ठोगा के विक्रेता धर्मेंद्र तिवारी को देवरी दुकान का प्रभार सौंपा गया है। दोनों विक्रेताओं के खिलाफ जांच की कार्यवाही अभी की जा रही है।

मामले में प्रारंभिक जांच के दोषी मानते हुए कार्यवाही की गई है जांच की जा रही है।

सीईओ गणेश चन्द्रवंशी

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button