यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रीवा से यूपी जाने वाले लोगो को होंगी परेशानी


मध्य प्रदेश के रीवा में एक पुल में दरार होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का सबसे बिजी रूट का संपर्क टूटा कई किलोमीटर तक लगा जाम
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले रीवा के बीहर नदी पर बना पुल में क्रैक हो जाने के बाद आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है
दरअसल रीवा शहर के बायपास स्थित बीहर नदी के पुराने पुल के गर्डर में गंभीर दरारें आने और पियर कैप क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुल से 30 अप्रैल तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
रविवार को बायपास पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें सैकड़ों वाहन अभी भी फंसे हुए है
दरअसल अब रीवा के रास्ते उत्तर प्रदेश जाना जाने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है मैहर और सतना के रास्ते उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले वाहनों को चित्रकूट के रास्ते अब उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी से आने वाले वाहनों के डायवर्सन में भारी परेशानी आ रही है क्योंकि यहां से भी चित्रकूट के रास्ते प्रशासन वाहनों को डाइवर्ट करने की कवायत में जुटा हुआ है इसको लेकर रीवा और प्रयागराज के प्रशासनिक अधिकारियों की आपस में चर्चा भी हुई है ।
प्रशासन के पास एक बड़ी चुनौती इस बात की है एमपीआरडीसी के द्वारा जो पुल का मेंटेनेंस होना है उसे जल्द से जल्द कराया जाए क्योंकि रीवा के रास्ते प्रयागराज और वाराणसी को जोड़ने वाला यह सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है जो भारत के कोने कोने से आने वाले लोग इस रास्ते से प्रयागराज और वाराणसी पहुंचते हैं इस कारण से इस रूट में भारी ट्रैफिक होता है। अब इस रास्ते को जल्द से जल्द सुरक्षित कर वाहनों की आवाजाही शुरू करना एक चुनौती बन गया।
दरअसल जो पुल क्षतिग्रस्त हुआ है उसके ठीक बगल में केसीसी कंपनी के द्वारा सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा था बताया जाता है कि नदी में नया पुल बनाने के दौरान कोई ऐसी घटना घटित हुई है जिसके कारण पुराना पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।
पुल में आई गहरी दरारें के कारण करीब 4 से 6 इंच का स्लैब धंस गया है पिछले कई दिनों से वाहनों के गुजरते वक्त पल में झटके लगते थे जिसके चलते प्रशासन में गंभीरता से लेते हुए बीहर नदी पर बने इस पुल पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है जिसके कारण प्रयागराज और उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों को अब भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जगह-जगह रूट डायवर्जन के प्रशासन के द्वारा बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन इसके बाद भी बाईपास के रास्ते भारी जाम देखा जा रहा है।
भारी भारी वाहनों के वाहन संचालकों का उनका कहना है कि कल रात से ही उनको रोक दिया गया है और वह फंसे हुए हैं ना तो यहां पानी की व्यवस्था है और ना ही खाने की अगर वापस जाते हैं तो 50 किलोमीटर से ज्यादा का रूट तय करना पड़ेगा यानी कहा जाए की उत्तर प्रदेश पहुंचने का एक बड़ा रुट बंद हो गया है जिसके कारण जाम और भारी परेशानियों का सामना वाहन चालक कर रहे हैं।
इस पूरे मामले पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि वाहनों को सही रूट से उत्तर प्रदेश पहुंचाया जाए इसके लिए प्रयागराज प्रशासन से भी बातचीत चल रही है ताकि रीवा के रास्ते प्रयागराज जाने वाले या फिर प्रयागराज से रीवा के रास्ते निकालने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और एक माह के अंदर पुल को फिर से तैयार किया जा सके ताकि वाहनों की आवाज आई सुचारू रूप से चल सके
प्रतिभा पाल कलेक्टर रीवा
