रामपुर नैकिन में 200 साल पुराना इमली का पेड़ गिरा, एक घंटे तक यातायात बाधित

रामपुर नैकिन में 200 साल पुराना इमली का पेड़ गिरा, एक घंटे तक यातायात बाधित

एमपी के सीधी जिले में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। जहा आज मंगलवार को रामपुर नैकिन क्षेत्र में तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन पर सीधा असर डाला। अचानक चली तेज हवाओं के बीच पेट्रोल पंप के पास स्थित लगभग 200 साल पुराना इमली का विशाल पेड़ भरभराकर मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा, जिससे यातायात करीब एक घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा।

वही पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जहा राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज तूफानी हवाओं के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वही गनीमत रही कि घटना के समय मार्ग पर कोई बड़ा वाहन या पैदल यात्री पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे संभावित जनहानि टल गई।

जहा घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत रामपुर के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों की मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कर यातायात पुनः सुचारू किया गया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए रहे।

वही नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू ने बताया कि पेड़ तेज तूफान की वजह से गिरा था। उन्होंने कहा, “नगर पंचायत की टीम ने तत्काल कार्रवाई कर मार्ग को शीघ्र बहाल कर दिया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है।”

इस लगातार बदलते मौसम और तेज आंधी-तूफान के चलते क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और खुले स्थानों या पुराने पेड़ों के पास खड़े होने से परहेज करें।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button