रीवा-सीधी मार्ग के खड्डा टोल प्लाजा में कार सवार युवक से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

IMG 20260315 WA0011 News E 7 Live

रीवा-सीधी मार्ग के खड्डा टोल प्लाजा में कार सवार युवक से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एमपी के रीवा-सीधी मार्ग स्थित नेशनल हाईवे 39 पर संचालित खड्डा टोल प्लाजा में टोल कर्मियों द्वारा एक कार सवार युवक के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

वही यह बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर टोल कर्मियों और कार सवार युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और टोल कर्मियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की बात सामने आ रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button