हनुमना RTO चेकपोस्ट पर बवाल,दस्तावेज़ मांगने पर जाम, झोपड़ी में आग,दीपक यादव समेत तीन पर केस

हनुमना RTO चेकपोस्ट पर बवाल,दस्तावेज़ मांगने पर जाम, झोपड़ी में आग,दीपक यादव समेत तीन पर केस

मऊगंज जिले के हनुमना स्थित RTO चेकपोस्ट पर शुक्रवार को तीन बजे वाहन जांच के दौरान जमकर हंगामा हो गया। दस्तावेज़ दिखाने से इनकार करने पर दो ट्रकों को बीच सड़क में खड़ा कर दिया गया, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक युवक ने मौके पर पहुंचकर स्टाफ से गाली-गलौज और झूमाझटकी की। आरोप है कि उसके साथियों ने चेकपोस्ट के पास बनी झोपड़ी और कुर्सियों में आग लगा दी।

परिवहन उप निरीक्षक अशोक शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 20 फरवरी को दोपहर ट्रक क्रमांक MP20HB6128 और UP63CT3122 के चालक जांच के दौरान विवाद करने लगे और अन्य चालकों को कार्रवाई के खिलाफ भड़काने लगे। सूचना पर स्टाफ मौके पर पहुंचा तो भैंसोंड निवासी दीपक यादव वहां आ गया और कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए विवाद करने लगा। आरोप है कि ट्रक चालकों के साथ मिलकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी और कुर्सियों में आग लगा दी गई, जिससे शासकीय कार्य बाधित हुआ। हालांकि मामले में किसी के घायल या कोई विशेष नुकसान होने की सूचना नहीं है।

चेकपोस्ट प्रभारी की शिकायत पर थाना हनुमना में दीपक यादव और दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

अशोक शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मोटरयान अधिनियम और कराधान अधिनियम के तहत नियमित कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक अन्य वाहन पर परमिट न होने पर 70,500 रुपए का चालान काटा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनुचित दबाव या जाम लगाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button