हाईवोल्टेज ड्रामा, कोतवाली थाने टॉवर पर चढ़ा युवक,चार घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

हाईवोल्टेज ड्रामा, कोतवाली थाने टॉवर पर चढ़ा युवक,चार घंटे की मशक्कत के बाद उतारा, युवक की कहानी सुनकर हो जाओगे हैरान...

मध्य प्रदेश खंडवा से इस वक्त की बड़ी खबर…

सिटी कोतवाली परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए पुलिस टावर पर चढ़ गया।

करीब 4 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि सूरजकुंड निवासी दादू नाम का युवक गुरुवार रात पारिवारिक विवाद के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कोतवाली परिसर में लगे टावर पर चढ़ गया।

युवक की मांग थी कि उसकी पत्नी रोशनी को मौके पर बुलाया जाए और उसकी बात मानी जाए, वरना वह ऊपर से कूद जाएगा।

सुबह करीब 5 बजे ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक आनंद झंझोट ने उसे टावर पर देखा और समझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा।

इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

घटना का कारण

दरअसल, दादू ने अपनी रिश्तेदारी में ही रोशनी से विवाह किया है। रोशनी के पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और उसे एक्सीडेंट क्लेम की राशि मिलने वाली है। आरोप है कि दादू उस पैसे को अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट तक की नौबत आ गई।

जब रोशनी शिकायत करने थाने पहुंची, तो दादू ने खुद को घायल कर लिया और बाद में टावर पर चढ़ गया।

आखिरकार पुलिस ने युवक की पत्नी और मीडिया कर्मियों को मौके पर बुलाया,

साथ ही सीएसपी अभिनव बारंगे भी कोतवाली पहुंचे,

जिसके बाद करीब 7:45 बजे युवक टावर से नीचे उतर गया।

दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

परिजनों के अनुसार, युवक पहले भी शराब के नशे में इस तरह की हरकतें कर चुका है

और पेड़ व बिजली के खंभों पर चढ़कर हंगामा करता रहा है।

बाइट। अभिनव बारंगे सीएसपी खंडवा

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button