अनियंत्रित इनोवा कार की टक्कर से भैंस की मौत

अनियंत्रित इनोवा कार की टक्कर से भैंस की मौत

चुरहट

जिले के चुरहट थाना अंतर्गत एक सड़क हादसे में एक पालतू भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी रामनिहोर साहू (69 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 02, चुरहट ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि बीती 8 जून की रात लगभग 09 बजे वह अपनी भैंस को खेत से घर की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही वे ‘लखेरा चक्की’ के पास मुख्य सड़क पर पहुँचे, तभी चुरहट की ओर से तेज रफ्तार में आई एक इनोवा कार (क्रमांक MP 09 CP 8188) ने पीछे से भैंस को जोरदार टक्कर मार दी।

​मौके पर ही हुई मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंस सड़क पर ही गिर गई और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद इनोवा कार भी सड़क किनारे पलट गई।

मृत भैंस अभी भी घटनास्थल पर पड़ी हुई है। पीड़ित रामनिहोर साहू ने चुरहट थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी चालक के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button