बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

20260420 164205 News E 7 Live

बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

एमपी के मऊगंज थाना क्षेत्र के बरयाकला गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब बरहो संस्कार में शामिल होने आया एक युवक कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

वही मृतक की पहचान रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी जागीर निवासी 27 वर्षीय रवि कुमार रावत, पुत्र छठिलाल रावत के रूप में हुई है। बताया गया है कि रवि अपने रिश्तेदार रामसहोदर रावत के यहां बरहो संस्कार में शामिल होने बरयाकला गांव आया था, जहां घर में खुशी का माहौल था और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था।

बीती रविवार की दरमियानी रात अचानक यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार रावत किसी कारणवश घर के पास स्थित कुएं में गिर गया। घटना की भनक लगते ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने मिलकर तुरंत उसे कुएं से बाहर निकाला और बिना देर किए सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया।

हालांकि, मऊगंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ समय पहले तक संस्कार की रस्में और खुशियां थीं, वहां अब मातम पसर गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रविवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में इसे एक हादसा माना जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button