वाह रे भ्रष्टाचार,10 मीटर में डबल पुलिया बनाई तो कहीं बिना सड़क के ही हो रहा पुलिया निर्माण

20260415 194741 News E 7 Live

ग्राम पंचायत उमरिया में हो रहे मनमानी निर्माण कार्य

दिशा निर्देशों को ठेंगा दिखाकर ठिकाने लगाई जा रही ग्राम विकास की राशि

कहीं 10 मीटर में डबल पुलिया बनाई तो कहीं बिना सड़क के ही हो रहा पुलिया निर्माण

संजय सिंह मझौली

ग्राम विकास की राशि को मनमानी तरीके से एवं दिशा निर्देशों को ठेंगा दिखाकर सरपंच सचिव के द्वारा किस तरह ठिकाने लगाया जा रहा है जिसका ताजा नमूना जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत उमरिया में देखा जा सकता है।

यहां ग्राम पंचायत के अंतरैला टोला में बन रही नवीन सड़क में 10 मीटर के दायरे में दो नवीन पुलिया का निर्माण किया गया है जहां कि 500 रु में कच्ची नाली निर्माण कर एक ही पुलिया से पानी की निकासी की जा सकती है फिर 5 लाख की डबल पुलिया बनाने की क्या जरूरत थी।

इसी तरह जिस सड़क में डबल पुलिया निर्माण हुआ है उस सड़क को 2 दिन पूर्व जेसीबी मशीन से बनवाया गया है जिसमें एक भी ग्रामीण मजदूरों को रोजगार नहीं मिला है ऐसे में ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जीवाड़ा के तहत मस्टर जारी कर मजदूरी निकाल कर बंदर बांट किया जाता है जिस पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है

किसके आदेश पर बन रही बिना सड़क में पुलिया

वार्ड नं 08 एवं रेलवे लाइन के पास पुलिया निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से नीव की खुदाई कर रेत व गिट्टी गिराया गया है।जबकि दोनों जगह सड़क नहीं है।मजे की बात तो यह है कि जब रोजगार सहायक एवं सचिव से उक्त निर्माण कार्य के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि हमें कोई जानकारी नहीं है।

नहीं मिल रहा ग्रामीणों को रोजगार

किसी भी निर्माण कार्य में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिले यह प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक उपरोक्त निर्माण कार्यों में मशीनरी का उपयोग किया जाता है हम ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिलता है।

इनका कहना

हमारे घर के सामने अभी 2 दिन पहले जेसीबी मशीन से नई सड़क बनी है। एक भी मजदूर को रोजगार नहीं मिला है।

केमला प्रजापति ग्रामीण अंतरैला टोला

हम गरीब लोग हैं यहां कोई रोजगार नहीं है पंचायत में काम भी होता है तो मशीन से करा लेते हैं। हमें भी रोजगार चाहिए।

छौनी प्रजापति ग्रामीण अंतरैला टोला

बिना सड़क के पुलिया का निर्माण कहां कराया जा सकता है मुझे जानकारी नहीं है।अंतरैला में डबल पुलिया का निर्माण तकनीकी स्वीकृत के आधार पर कराया गया है।

राम नरेश साकेत सचिव

ग्राम पंचायत के सरपंच के मौखिक आदेश पर मेरे द्वारा जेसीबी मशीन से पुलिया निर्माण के नीव की खुदाई की गई है।

अजय द्विवेदी जेसीबी मालिक

यह सही बात है कि जहां दो पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया है वहां अभी सड़क नहीं है बाद में सड़क बन जाएगी ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिया निर्माण कराया जा रहा है।सरपंच की तबीयत खराब है दवा कराने बाहर गई हैं।

सरपंच पति ग्राम पंचायत उमरिया

अतरैला में जहां 10 मीटर की दूरी पर दो पुलिया निर्माण कराया गया है वह गलत है उसकी तकनीकी स्वीकृति हमारे द्वारा नहीं दी गई है और ना ही जहां बिना सड़क के पुलिया निर्माण कराया जा रहा है उसकी भी स्वीकृति नहीं है ग्राम पंचायत में मनमानी काम हो रहे हैं।मेरे द्वारा जनपद कार्यालय को अवगत करा दिया गया।

बृजेंद्र कोरी सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कुसमी

जहां एक ही स्थान में डबल पुलिया का निर्माण हुआ है उसकी शिकायत प्राप्त हुई है उसका भुगतान रोक कर निर्माण एजेंसी के ऊपर वसूली डाली जाएगी।अतरैला में नई सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी लेकर बता पाऊंगा। बिना सड़क के पुलिया निर्माण कार्य की भी जांच कराई जाएगी और नियम के अनुसार ही निर्माण कार्य होने चाहिए।

ज्ञानेंद्र मिश्रा सीईओ कुसमी

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button