सीधी की सीएमएचओ डॉ. बबिता खरे का तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश

IMG 20260617 WA0005 News E 7 Live

सीधी की सीएमएचओ डॉ. बबिता खरे का तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश

अमित श्रीवास्तव सीधी। 

मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सीधी जिले की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बबिता खरे (स्त्री रोग विशेषज्ञ) का स्थानांतरण कर उन्हें सीएच व्यौहारी, जिला शहडोल में पदस्थ किया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि डॉ. बबिता खरे वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला सीधी में पदस्थ थीं। अब उन्हें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा आदेश में दो अन्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इनमें डॉ. संजू आर्य को सिविल अस्पताल आष्टा से जिला चिकित्सालय हरदा तथा डॉ. अरुण वीर वास को सिविल अस्पताल आष्टा जिला सीहोर से जिला चिकित्सालय पन्ना भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश का पालन नहीं करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button