सोन नदी में मौत का भंवर! 24 घंटे बाद मिला चौथे युवक का शव, चार परिवारों में मचा कोहराम”

सोन नदी में मौत का भंवर! 24 घंटे बाद मिला चौथे युवक का शव, चार परिवारों में मचा कोहराम”

सोन नदी में दर्दनाक हादसा: 24 घंटे बाद मिला चौथे युवक का शव, तीन युवतियों की पहले ही हो चुकी थी मौत..

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट में हुए दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। पिकनिक मनाने आए चार युवाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। तीन युवतियों के शव घटना के दिन ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि युवक का शव करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार को नदी से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा 15 जून 2026, सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। मैहर जिले की तीन युवतियां और राजगढ़ जिले का रहने वाला लखन केवट (26 वर्ष), पिता मोहनलाल केवट सोन नदी के भंवरसेन घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान तीनों युवतियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

युवतियों को बचाने के लिए लखन केवट ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी की वजह से वह भी नदी में समा गया। इस दर्दनाक घटना में चारों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। तीन युवतियों के शव तो पहले ही बरामद कर लिए गए थे, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक की तलाश रोकनी पड़ी। मंगलवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में करीब 24 घंटे बाद युवक का शव भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button