सीधी की अनन्या वर्मा ने 99.4% के साथ रचा इतिहास, प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल

IMG 20260415 WA0060 News E 7 Live

सीधी की अनन्या वर्मा ने 99.4% के साथ रचा इतिहास, प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल

प्रतिभा और परिश्रम का अद्भुत संगम पेश करते हुए सीधी जिले की होनहार छात्रा अनन्या वर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 497 अंक लाकर अनन्या ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

वही अनन्या वर्तमान में सरस्वती स्कूल मडरिया में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली अनन्या की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनके पिता सीधी शहर में पेटी-बक्सा, कलर और अलमारी का व्यवसाय करते हैं। परिवार का माहौल हमेशा शिक्षा के प्रति सकारात्मक रहा है, जिसका असर बच्चों की उपलब्धियों में साफ दिखाई देता है।

वही अनन्या के पिता ने बताया कि उनके तीन बच्चों में अनन्या सबसे छोटी हैं। बड़ा बेटा बीटेक कर गोल्ड मेडलिस्ट है, जबकि दूसरी बेटी ने एमएससी में जिले में टॉप किया था। अब सबसे छोटी बेटी अनन्या ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर परिवार की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

जहा अब अनन्या का सपना आगे चलकर एक सफल इंजीनियर बनना है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को देती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की।

वही इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह और सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी खुशी जताई। दोनों अधिकारियों ने अनन्या को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने अनन्या के प्रयासों की सराहना करते हुए आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button