शिक्षा में उत्कृष्टता: भदौरा स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर किया कमाल

IMG 20260415 WA0005 News E 7 Live

संवाददाता अनिल शर्मा

सीधी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदौरा ने इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।

हाई स्कूल परीक्षा में कुल 88 में से 87 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 84 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय का परिणाम 96.55 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में 73 एवं द्वितीय श्रेणी में 11 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि तृतीय श्रेणी में कोई भी छात्र नहीं रहा।

वहीं हायर सेकंडरी परीक्षा में 114 में से 113 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 111 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। विद्यालय का परिणाम 98.23 प्रतिशत रहा। इसमें 92 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 19 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि भी सराहनीय रही। हायर सेकंडरी में आदित्य मिश्रा ने 94.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दुर्गा जायसवाल ने 92.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं कमलेश कुशवाहा ने 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार हाई स्कूल में अमित कुशवाहा ने 93 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, किशन साहू ने 91.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं संजू प्रजापति ने 91.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को जाता है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button