जनजातीय लोगों को लाभांवित करने सोनगढ पंचायत के गावों मे ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

IMG 20260523 WA0041 News E 7 Live

जनजातीय लोगों को लाभांवित करने सोनगढ पंचायत के गावों मे ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

अमित श्रीवास्तव 

पीएम जनमन योजना (PM-JANMAN) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) के तहत कुसमी जनपद पंचायत के सोनगढ़ पंचायत के सोनगढ़ एवं घाटी टोला गांव में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। जहां सरपंच ज्ञानवती सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं ।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी संतोष त्रिपाठी की जानकारी देकर बताया कि योजना के तहत शासन मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों तक सरकारी योजनाओं का 100% लाभ पहुंचाना और उनके गांवों के विकास का रोडमैप तैयार करना है।इन ग्राम सभाओं की मुख्य बातें और कार्यप्रणाली निम्नलिखित हैं:

. ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ (Saturation): यह सुनिश्चित करना कि पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, और उज्ज्वला गैस जैसी 25 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।

आदिवासी ग्राम विजन (Vision 2030)

गांव की जरूरते (जैसे- सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य) के आधार पर गांव का विकास कार्य योजना तैयार करना एवं ग्राम सभा में होने वाले कार्य पात्रता का सत्यापन करना जिसमे गांव के योग्य लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा में पढ़ी और सत्यापित की गई है ताकि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से न छूटे।

विकास कार्यों का अनुमोदन

धरती आबा योजना के तहत गांव में बनने वाले बुनियादी ढांचे (पक्के मकान, आंगनबाड़ी, सड़क, जल जीवन मिशन के कार्य) के प्रस्ताव को ग्राम सभा से मंजूरी दिलाई जाती है। जिसके तहत ग्राम सभा में उपस्थित हितग्राहियों के 14 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं एवं इसके अतिरिक्त अन्य प्राप्त आवेदनो को संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है ग्राम सभा में ग्राम सधनगढ पंचायत जीआरएस अजय बैगा सहित ग्रामीण लोग एकत्रित रहे।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button