गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प, भगवार में महाआरती के साथ गूंजा “पानी बचाओ” का संदेश

IMG 20260525 WA0056 News E 7 Live

गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प, भगवार में महाआरती के साथ गूंजा “पानी बचाओ” का संदेश

सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवार में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाने का संदेश देना रहा।

महाआरती के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दीपों की रोशनी और जयकारों के बीच उपस्थित लोगों ने “जल ही जीवन है” का संदेश देते हुए पानी की एक-एक बूंद बचाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि लगातार घटते जलस्तर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए अब समाज को जागरूक होकर जल संरक्षण की दिशा में काम करना होगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, ग्राम पंचायत कोडार की सरपंच सीता सिंह, ग्राम पंचायत भगवार की सरपंच चेतना सिंह, एसडीएम शैलेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार नारायण सिंह, नायब तहसीलदार नारायण सिंह तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मान कुमारी पनाडिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और ग्राम पंचायत भगवार के ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ रखें, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दें और अनावश्यक पानी की बर्बादी रोकें।

धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश के संगम बने इस आयोजन ने ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा की और गंगा दशहरा का पर्व जनहित के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button