टीआई रीता त्रिपाठी ने संभाला चुरहट थाना, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

IMG 20260528 WA0086 News E 7 Live

नवागत टीआई रीता त्रिपाठी ने संभाला चुरहट थाना, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

चुरहट। गृह पुलिस विभाग द्वारा हाल ही में प्रदेशभर में किए गए उप निरीक्षकों के तबादलों के बाद चुरहट थाना प्रभारी में भी बदलाव किया गया है। पूर्व थाना प्रभारी दीपक बघेल के मंडला स्थानांतरण के पश्चात पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा महिला थाना प्रभारी श्रीमती रीता त्रिपाठी को चुरहट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवागत टीआई श्रीमती रीता त्रिपाठी ने बुधवार को चुरहट थाना पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना होगा। इसके लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध नशे के कारोबार, असामाजिक गतिविधियों एवं अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

नवागत टीआई ने कहा कि चुरहट क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही गरीब, दबे-कुचले एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

श्रीमती रीता त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में बेहतर कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी है और आगे भी उसी दिशा में कार्य करती रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता को पुलिस से किसी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा तथा अपराध होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चुरहट में नवागत टीआई के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button