चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद की संवेदनशील पहल, 3 मृतकों के परिजनों को मिली राहत

20260529 135835 News E 7 Live

चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद की संवेदनशील पहल, 3 मृतकों के परिजनों को मिली राहत

डूबने और सर्पदंश से मौत के मामलों में 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

सीधी जिले की चुरहट तहसील में प्राकृतिक एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने बड़ी राहत प्रदान की है। चुरहट एसडीएम द्वारा मानव संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए पानी में डूबने एवं सर्पदंश से हुई मौत के तीन अलग-अलग मामलों में राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC 6(4)) के तहत कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रशासन की इस पहल से पीड़ित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिला है।

पहला मामला तहसील रामपुर नैकिन के ग्राम खड्डी खुर्द का है, जहां 08 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 5 बजे सुखरजुआ तिवारी पत्नी जमुना तिवारी की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। तहसीलदार रामपुर नैकिन की जांच रिपोर्ट, स्थल पंचनामा, पीएम रिपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर एसडीएम विकास कुमार आनंद द्वारा RBC 6(4) के प्रावधानों के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। यह राशि मृतका के निकटतम वारिस तीरथ प्रसाद तिवारी एवं दशमतिया पुत्री सुदीन साहू को 2-2 लाख रुपये के रूप में प्रदान की गई।

दूसरा मामला वृत्त हनुमानगढ़ का है, जहां 19 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे अवनीश कुमार चौबे की सर्पदंश से मौत हो गई थी। नायब तहसीलदार वृत्त हनुमानगढ़ की रिपोर्ट एवं अभिलेखों के परीक्षण के बाद मृतक के पिता बाबूलाल चौबे को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है।

वहीं तीसरे प्रकरण में ग्राम कुशमहर निवासी 22 वर्षीय शिवेंद्र सिंह की 09 अप्रैल 2026 को डबरी में डूबने से मौत हो गई थी। मामले की जांच के उपरांत एसडीएम विकास कुमार आनंद ने मृतक के पिता लखपति सिंह के पक्ष में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।

इन तीनों मामलों में प्रशासन द्वारा समयबद्ध प्रक्रिया पूरी कर सहायता राशि स्वीकृत किए जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद की कार्यशैली की सराहना की है। लोगों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों में प्रशासन की यह संवेदनशीलता पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button