जल्द तेज बारिश होने की बढ़ी उम्मीदें,खेत तैयार करने में किसानों की दिख रही मुस्तैदी 

IMG 20260603 WA0005 News E 7 Live

जल्द तेज बारिश होने की बढ़ी उम्मीदें,खेत तैयार करने में किसानों की दिख रही मुस्तैदी 

सीधी 

विगत एक सप्ताह से मानसून के दस्तक देने के कारण हल्की बारिश होने लगी है। सीधी जिले में कुछ स्थानों में तेज बारिश भी हो रही है। मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने लगी है। नौतपा के अंतिम दिनों में भी हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार बना हुआ है। सुबह से जहां कुछ घंटे के लिए तेज धूप खिलती है उस दौरान सूर्यदेव आसमान से आग बरसाना शुरू कर देते हैं। दोपहर के बाद आसमान में घने बादल छाने लगते हैं और कई स्थानों में हल्की बारिश होती है।

तत्संबंध में चर्चा के दौरान जिले के किसानों ने बताया कि मौसम का जिस तरह से मिजाज बना हुआ है उससे संभावना बन रही है कि जल्दी तेज बारिश हो सकती है। इस वर्ष मानसून की बारिश जल्दी आने की संभावना के चलते किसान भी अपने खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं। साथ ही तेज बारिश शुरू होने पर बोनी के लिए उन्नत बीज की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। सभी किसान इस प्रयास में हैं कि तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाए जिससे खेती-किसानी का काम भी समय पर शुरू हो जाए।

औसत से कम वर्षा की भविष्यवाणी पर चिंता

इस वर्ष मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक पूरे देश में औसत वर्षा 90% ही होने का अनुमान है अर्थात जो औसत वर्षा होना चाहिए उसमें 10% कम वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। इसको लेकर के किसानों में भी चिंता का सबब है कि जलस्तर नीचे जा चुका है और औसत वर्षा भी कम होगी और ये वर्षा यदि जरूरत के समय-समय पर नहीं हुई तो उन्हें अपनी फसलों को लेकर भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

किसानों ने कहा कि कुछ वर्षों से ये देखा जा रहा है कि मानसून की बारिश आरंभ में तो हो जाती है लेकिन जब बोनी का समय आता है तो उस दौरान आसमान से बादल ही गायब हो जाते हैं उस दौरान किसानों को खेतों में बोई गई धान की फसल को बचाने के लिए ट्यूबवेल के सहारे सिंचाई करने की मजबूरी बन जाती है। फिर भी यह माना जा रहा है कि भगवान इंद्रदेव इस वर्ष किसानों के ऊपर मेहरबान होंगे।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button