अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के षड्यंत्र का 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260421 WA0004 News E 7 Live

संवाददाता अनिल शर्मा

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में, थाना अमिलिया पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना अमिलिया में फरियादी रोहित पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 03:30 बजे डिहुली मोड़ पेट्रोल पंप के पास आरोपी विवेक मिश्रा ने पुरानी रंजिश और गाड़ी की किश्त के विवाद को लेकर, हत्या करने की नीयत से संतोष द्विवेदी की मोटरसाइकिल को अपने मिनी टिपर वाहन (MP53ZG4331) से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल को करीब 105 फीट तक घसीटा गया। इस घटना में संतोष द्विवेदी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथ सवार ठाकुर सेन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कड़ी घेराबंदी की और घटना के 08 घंटे के भीतर फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

विवेक मिश्रा (पिता राजेश्वर प्रसाद मिश्रा, उम्र 27 वर्ष), निवासी- ग्राम पहाड़ी।

विकास मिश्रा (पिता राजेश्वर प्रसाद मिश्रा, उम्र 25 वर्ष), निवासी- ग्राम पहाड़ी।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मिनी टिपर वाहन और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 109, 103(1), 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस त्वरित सफलता में निरीक्षक राकेश कुमार बैस (थाना प्रभारी अमिलिया), उनि राजमणि अहिरवार, प्र.आर. लोकेन्द्र सिंह, प्र.आर. राजेन्द्र सिंह, प्र.आर. विक्रम सिंह, आर. रघुराज सिंह, आर. संदीप चौबे और आर. दीपेन्द्र सिंह की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button