अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई,160 घन मीटर रेत जब्त

IMG 20260604 WA0024 News E 7 Live

अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई,160 घन मीटर रेत जब्त

MP NEWS- सिंगरौली जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 160 घन मीटर अवैध रेत जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेत भंडारण की शिकायत मिलने पर खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम चकुआर, तहसील देवसर में नदी पुल एवं श्मशान घाट के समीप छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके पर करीब 160 घन मीटर रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

प्रशासन द्वारा जब्त रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। मामले में संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं अवैध भंडारण के संबंध में जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button