“आपकी पुलिस आपके द्वार” : सेमरिया के कठार में गूंजी जनचौपाल, पुलिस-जनता संवाद से बढ़ा विश्वास

20260527 123258 News E 7 Live

संवाददाता अनिल शर्मा

सीधी: जिला पुलिस सीधी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत दिनांक 26 मई 2026 को थाना सेमरिया क्षेत्र के ग्राम कठार स्थित माध्यमिक स्कूल ग्राउंड में सायं 4 बजे भव्य जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत बनाना रहा।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी सेमरिया केदार परोहा ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति अभियान तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी भय के अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव पुलिस के समक्ष रखें, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

जन चौपाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया के डॉक्टर संजय सिंह पटेल ने नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता व्याख्यान देते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी केदार परोहा के साथ सउनि भूपेंद्र सिंह बागरी, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, रामचरण रावत, जीतेंद्र बागरी, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी, विनीत सिंह बघेल सहित ग्राम कठार के सरपंच, वरिष्ठ समाजसेवी द्विवेदी, महिलाएं, बच्चे, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button