रीवा को मिलेगी आधुनिक पहचान,बीहर नदी पर बनेगा विंध्य का पहला केबल ब्रिज, 165 करोड़ की बड़ी सौगात

Screenshot 20260420 135732 News E 7 Live

रीवा को मिलेगी आधुनिक पहचान,बीहर नदी पर बनेगा विंध्य का पहला केबल ब्रिज, 165 करोड़ की बड़ी सौगात

एमपी के रीवा शहर के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना सामने आई है। अब शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली बीहर नदी पर अत्याधुनिक केबल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित यमुना पुल की तर्ज पर तैयार होगा। इस परियोजना को विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

वही मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नर बंगले से ढेकहा तिराहे तक एक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसी फ्लाईओवर के हिस्से के रूप में बीहर नदी के ऊपर केबल आधारित पुल तैयार किया जाएगा। यह पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण होगा, जिसमें पूरा भार मजबूत धातु की केबल्स पर टिका रहेगा।

अब करीब 165 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केबल ब्रिज विंध्य क्षेत्र का पहला ऐसा पुल होगा, जो तकनीकी रूप से अत्याधुनिक और आकर्षक डिजाइन का होगा। शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए इस परियोजना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

वही इस ब्रिज और फ्लाईओवर के निर्माण से रीवा शहर के प्रमुख क्षेत्रों के बीच यातायात सुगम होगा। खासकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रस्तावित एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम होगा।

वही इसके अलावा, यह केबल ब्रिज रीवा की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा। आधुनिक डिजाइन और आकर्षक संरचना के चलते यह पुल शहर की नई पहचान बनेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। स्थानीय लोगों के लिए यह परियोजना एक बड़ी राहत के साथ-साथ गर्व का विषय भी साबित होगी।

अब कुल मिलाकर, यह योजना रीवा को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button