मायके जाने की जिद बनी मौत का सबब,विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

IMG 20260601 WA0008 News E 7 Live

मायके जाने की जिद बनी मौत का सबब,विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

​चुरहट  

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पडखुरी (586) में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मायके जाने की जिद को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद 26 वर्षीय सुमन जायसवाल ने अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका सुमन जायसवाल का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व नीलेश जायसवाल के साथ हुआ था। दंपति की दो छोटी बच्चियां हैं, जिनमें एक की उम्र डेढ़ वर्ष और दूसरी की तीन वर्ष है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुमन अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी थी।

​पति नीलेश ने उसे समझाते हुए कहा कि बच्चियां छोटी हैं, और साथ में सामान भी है इसलिए अभी न जाओ। पति ने विकल्प दिया कि यदि आज ही जाना है तो वह अपने भाई के माध्यम से उसे भिजवा देगा, या फिर एक दिन रुककर वह स्वयं उसे मायके छोड़ने आ जाएगा लेकिन सुमन नहीं मानी और अकेले जाने की बात पर अड़ी रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ, इसी बात को लेकर दिनभर अनबन बनी रही और रात 12 बजे सुमन घर के पास बन रहे नवनिर्मित मकान में चली गई और वहां रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुँची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह एसडीओपी एवं थाना प्रभारी चुरहट रीता त्रिपाठी एवं तहसीलदार ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को चुरहट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button