वायरल की सनक में खतरा,फिर बाघ के सामने उतरे लोग, नियमों की उड़ाई धज्जियां

Screenshot 20260420 105632 News E 7 Live

वायरल की सनक में खतरा,फिर बाघ के सामने उतरे लोग, नियमों की उड़ाई धज्जियां

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया ताजा वीडियो एक बार फिर लोगों की लापरवाही को उजागर कर रहा है। ताला-मानपुर रोड पर बाघ के सड़क पार करने का दृश्य जितना रोमांचक था, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ को देखते ही कुछ लोगों ने अपने वाहन बीच सड़क पर रोक दिए। इसके बाद कुछ लोग वाहन से उतरकर बाघ के बेहद करीब पहुंच गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। यह हरकत सीधे तौर पर अपनी जान को जोखिम में डालने जैसी है।

हम आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग वन्यजीवों के बेहद करीब जाकर वीडियो बनाते नजर आए थे। बावजूद इसके, लोग सबक लेने के बजाय बार-बार वही गलती दोहराते दिख रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, बाघ जैसे जंगली जानवर के इतने करीब जाना उसे उकसा सकता है, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला भी कर सकता है। ऐसे मामलों में एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहले से ही सख्त नियम लागू हैं, जिनके तहत जंगल क्षेत्र में वाहन से उतरना और वन्यजीवों के पास जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद लोग वायरल वीडियो के चक्कर में नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

यह लगातार सामने आ रहे वीडियो साफ इशारा करते हैं कि अगर समय रहते सख्ती नहीं बढ़ाई गई, तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button