शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गरीब परिवार का आशियाना और गृहस्थी का सामान जलकर खाक

IMG 20260601 WA0012 News E 7 Live

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गरीब परिवार का आशियाना और गृहस्थी का सामान जलकर खाक

ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड व्यवस्था पर उठे सवाल

सीधी/सिहावल | 1 जून 2026

अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर के ग्राम रामनगर कला में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर एवं अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामनगर कला निवासी हीरालाल केवट पिता पल्लू केवट के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

रिपोर्ट : राजबहोर केवट

न्यूज़ E7 लाइव | सीधी-सिहावल

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button