कुसमी में थाना प्रभारी व परियोजना अधिकारी ने रोका आधा दर्जन बाल विवाह

IMG 20260422 WA0014 News E 7 Live

संवाददाता-: अमित श्रीवास्तव 

जिले में जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर एवं कुसमी एसडीएम शैलेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन पर महिला बाल विकास की प्रभारी परियोजना अधिकारी मांन कुमारी पनाडिया एवं थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी की सक्रियता से कुसमी की टीम ने आधा दर्जन बाल विवाह रोककर यह साबित कर दिया है कि अधिकारियों के रहते लाडली बच्चियों का बाल विवाह नहीं किया जा सकता है।

लगातार छापामार कार्यवाही होने को लेकर बाल विवाह करने वाले लोगों पर हड़कंप मचा हुआ है।

पूरे मामले में प्रभारी परियोजना अधिकारी मांन कुमारी ने जानकारी देकर बताया कि खण्ड स्तरीय टीम गुप्त तरीके से क्षेत्र में काम कर रही है एवं सूत्रों और समाज सेवायों की के मदद से हमें समय से जानकारी प्राप्त हो जाती रही है और थाना प्रभारी कुसमी अरूणा द्विवेदी की सक्रियता एवं टीम की मदद से कुसमी ब्लाक अंतर्गत आधा दर्जन बाल विवाह होने पर रोक लगा देने मे कामयाबी हासिल हुयी है।

जानकारी देकर बताया कि ग्राम पंचायत कोटमा में लाडली बच्ची की उम्र 15 वर्ष 29 दिन था जिसका विवाह अशोक प्रजापति पिता राममिलन प्रजापति निवासी दुधमनिया थाना सरई जिला सिंगरौली के साथ होना सुनिश्चित हुआ था जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी एवं परियोजना अधिकारी कुसमी मांन कुमारी पनाडिया की टीम ग्राम कोटमा पहुंची और समाज सेविय की उपस्थिति में दोनों परिवार के परिजनो से बातचीत करके समझाइस दी गई और परिवार ने बाल विवाह नहीं करने का शपथ लिया एवं पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरे नियमों की विधिवत समझाइस दी गई इसके बाद उन्होंने बाल विवाह नहीं करने की बात कही तब जाकर कोटमा में बाल विवाह रोक दिया गया। ठीक इसी तरह ग्राम पंचायत गोतरा में 17 वर्ष 5 दिन की बालिका का विवाह माखनलाल साहू पिता राम खेलावन साहू निवासी अकला थाना मड़वास जिला सीधी से होना सुनिश्चित हुआ जहां परिवार समझाइस परिजनों को देकर बाल विवाह रोक दिया गया इसी तरह ग्राम पंचायत शंकरपुर में 17 वर्ष 8 माह की कन्या का विवाह राजीव यादव पिता चंद्रभान यादव ग्राम सतनरा गांधीग्राम जिला सीधी के साथ होना सुनिश्चित हुआ था जहां टीम ने पहुंचकर परिजनों को समझाइए दी दोनों परिजनों के मान जाने के बाद टीम वापस आई इसी तरह से ग्राम पंचायत गोतरा में 17 वर्ष 4माह की बालिका का विवाह राकेश गोस्वामी पिता त्रिवेणी नाथ गोस्वामी निवासी गोतरा के साथ होना सुनिश्चित हुआ था वहां भी पहुंचकर टीम ने बाल विवाह रोक दिया इसी तरह बताया कि ग्राम पंचायत रौहाल में 15बर्षीय बालिका का विवाह छत्तीसगढ़ हो रहा था समझाइए दी गई विवाह रोक दिया गया है।एवं बजवई में भी 17बर्ष माह8 बालिका की शादी प्रदीप कुमार जायसवाल पिता दुर्गा प्रसाद जायसवाल ग्राम मनिकीहर में होना सुनिश्चित हुआ था जहां पहुंचकर टीम ने बाल विवाह को रोक दिया है।

मामले पर परियोजना अधिकारी ने क्षेत्रीय लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी बच्चियों की शादी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही करें यदि कोई जबरन तरीके से बाल विवाह करता है तो दोनों परिवारों के जिम्मेदार लोगों के प्रति कार्यवाही की जाएगी इसलिए शासन के नियमों को समझते हुए बालिका का विवाह करें। इसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिये हर एक पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका है वहां से अपने बच्चों के उम्र की जानकारी एवं बाल विवाह के संबंध में आप जानकारी के बाद ही अपने बालिकाओं बच्चों की शादी करे बाल विवाह न करें अन्यथा कार्यवाही होगी

वहीं मामले पर थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी ने बताया भारत में बाल विवाह करना या करवाना बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 (PCMA) के तहत एक संज्ञेय (Cognizable) और गैर-जमानती (Non-bailable) अपराध है। इसके अंतर्गत दोषी को 2 वर्ष तक का कठोर कारावास और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। इसलिए बाल विवाह करने से बचे।

Pragati Pandey

मैं प्रगति पांडे एक फ्रेशर मीडिया जर्नलिस्ट हूं। ट्रैवल बीट पर आर्टिकल्स लिखना मेरी स्पेशलाइजेशन है। इसके अलावा मुझे उन रोचक चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैं मास कम्यूनिकेशन से ग्रैजुएट हूं, लिखने के अलावा मुझे एक्टिंग करना और कविताएं लिखना बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button